तेरे डमरू की धुन सुन कर

Tere damroo ki dhun sun kar bhajan lyrics

By Naman Sharma

Published on:

Tere damroo ki dhun sun kar

तेरे डमरू की धुन सुन कर,
तेरे दरबार आया हूं,
कृपा कर दे मेरे बाबा,
यही अरदास लाया हूं।
तेरे डमरू की धुन सुन कर,
तेरे दरबार आया हूं।

शरण में हूं तेरी बाबा,
कृपा मुझ पर भी कर देना,
तेरे दर का दीवाना हूं,
तेरे दर्शन को आया हूं।
तेरे डमरू की धुन सुन कर,
तेरे दरबार आया हूं।

तुम्हीं हो जिंदगी मेरी,
तुम्हीं हो हर खुशी मेरी,
तेरी सेवा में रख लेना,
यही अरदास लाया हूं।
तेरे डमरू की धुन सुन कर,
तेरे दरबार आया हूं।

यहां भटका वहां भटका,
मैं दर-दर ठोकर खाया हूं,
बड़ी जालिम है ये दुनिया,
मैं अपनों का सताया हूं।
तेरे डमरू की धुन सुन कर,
तेरे दरबार आया हूं।

कृपा कर दे मेरे बाबा,
यही अरदास लाया हूं।
तेरे डमरू की धुन सुन कर,
तेरे दरबार आया हूं।

Telegram Group

Join Now

WhatsApp Group

Join Now