मेरे मोहन तू मुरली बजाना

mera mohan tu murli bajana

By Naman Sharma

Updated on:

Mere Mohan tu murali bajana

मेरे मोहन तू मुरली बजाना,
नहीं बजती तो मुझको थमाना।

तेरी मुरली है छैल छबीली,
इसकी तान है बड़ी ही सुरीली,
जरा होठों से लगा कर दिखाना,
नहीं बजती तो मुझको थमाना।
मेरे मोहन तू मुरली बजाना…

तेरी मुरली की मीठी तान ने,
मेरे मोहन, किया है दीवाना,
जरा मीठी-मीठी तान सुनाना,
नहीं बजती तो मुझको थमाना।
मेरे मोहन तू मुरली बजाना…

तेरी मुरली पे लग रही डोरियां,
जो करती दिलों की है चोरियां,
अपनी मुरली कहीं पे छुपाना,
नहीं बजती तो मुझको थमाना।

मेरे मोहन तू मुरली बजाना,
नहीं बजती तो मुझको थमाना॥

Telegram Group

Join Now

WhatsApp Group

Join Now