मइया हमें मालूम नहीं तुम्हें कैसे सजाया जाता है

Maiya humein maloom nahi tumhe kaise sajaya jaata hai

मइया, हमें मालूम नहीं,
तुम्हें कैसे सजाया जाता है,
तुम्हें कैसे मनाया जाता है।

पायल भी पहनाई जाती है,
बिछुए भी पहनाए जाते हैं,
और लाल महावर मइया के,
पैरों में लगाई जाती है।

लहंगा भी पहनाया जाता है,
साड़ियाँ भी पहनाई जाती हैं,
और लाल चुनरियाँ सितारों की,
मइया को ओढ़ाई जाती हैं।

कंगना भी पहनाए जाते हैं,
चूड़ियाँ भी पहनाई जाती हैं,
और लाल मेहंदी मइया के,
हाथों में लगाई जाती है।

Naman Sharma

Naman Sharma, Content Creator, writer, Blogger, YouTuber, Folk Song Writter

WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now