जय जय जय बजरंगबली

Naman Sharma
1 Min Read

jai jai bajrangbali lyrics in Hindi

जय जय जय बजरंगबली,
जो भी दिल से पुकारे तुमको….-2
उसकी विपदा पल मे टली
जय जय जय बजरंगबली

लक्ष्मण के थे प्राण बचाए,
पर्वत हथेली पर ले आए,
ऐसी बूटी दी लक्ष्मण को,
खिल उठी जीवन की कली,
जय जय जय बजरंगबली ॥

रामजी ने संदेशा भिजवाया,
सीता माँ को यकीन ना आया,
तब हनुमान ने राम अंगूठी,
सीता मां की रख दी तली,
जय जय जय बजरंगबली ॥

सेना ने पूंछ में आग लगाई,
सब सोने की लंका जलाई,
देखते देखते ही पल भर में,
सब सोने की लंका जली,
जय जय जय बजरंगबली ॥

हनुमत जो कोई तुम्हे धयाता,
उसके दुख कभी निकट ना आता,
कहता है संदीप जलंधरी,
करते हो तुम सबकी भली,
जय जय जय बजरंगबली ॥

Author
Avatar of naman sharma

Naman Sharma

Naman Sharma, Content Creator, writer, Blogger, YouTuber, Folk Song Writter

Share This Article
Follow:
Naman Sharma, Content Creator, writer, Blogger, YouTuber, Folk Song Writter