गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है
एक दन्त दयावंत चार भुजा धारी
माथे सिन्दूर शोभे मूषक की सवारी
ये तो बिगड़ी बनाने वाला है
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डुवन के भोग लगे संत करें सेवा
इसे लड्डुओं का भोग बड़ा प्यारा है
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है
अंधन को आंख देत कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया
ये तो भक्तों का रखवाला है
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है
गौरा तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है





