Aao jot jagao bhagto ye maa ka dwara hai
आओ जोत जगाओ भगतो,
ये माँ का द्वारा है,
ये माँ का द्वारा है, बड़ा ही प्यारा है।
आओ जोत जगाओ भगतो,
ये माँ का द्वारा है।
कोई जल ले आता है,
कोई चरण धुलाता है।
जो चरण धुलाता है,
वो माँ का प्यारा है।
आओ जोत जगाओ भगतो,
ये माँ का द्वारा है।
कोई चंदन ले आता है,
कोई तिलक लगाता है।
जो तिलक लगाता है,
वो माँ का प्यारा है।
आओ जोत जगाओ भगतो,
ये माँ का द्वारा है।
कोई फूल ले आता है,
कोई हार पहनाता है।
जो हार पहनाता है,
वो माँ का प्यारा है।
आओ जोत जगाओ भगतो,
ये माँ का द्वारा है।
कोई लड्डू ले आता है,
कोई भोग लगाता है।
जो भोग लगाता है,
वो माँ का प्यारा है।
आओ जोत जगाओ भगतो,
ये माँ का द्वारा है।